छत्तीसगढ़

कोरबा में मालगाड़ी के 4 पहिए पटरी से उतरे, मरम्मत कार्य में एसईसीएल रेलवे अमला, जांच के आदेश…

कोरबा। उर्जाधानी कोरबा में मालगाड़ी के पीछे के चार चक्के पटरी से उतर गए हैं। सूचना के बाद एसईसीएल और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। बता दें कि कोरबा के जिले में मालगाड़ी के पीछे के चार चक्के पटरी से उतर गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसईसीएल और रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।जिसमें ट्रैक में अधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने के कारण घटना होने की बात सामने आई है। साथ ही एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण घटना होने की बात कही जा रही है। इस पूरी घटना के बाद पटरी से उतरे डिब्बों का मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button