छत्तीसगढ़

आग लगा छेने का ढ़ेर लड़की पर गिरा, झुलसने से मौत

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम जरहागांव मे सोमवार को एक 20 वर्षीय नव युवती की आग मे झुलसने से मौत हो गयी है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है फिलहाल शार्ट सर्किट की वजह से घर के आंगन मे रखे छेना को निकालते व बुझाते वक्त पूरा ढेर लड़की के ऊपर गिरना बताया जा रहा है। जिससे लड़की बुरी तरह झुलस गयी और मौत हो गयी। घटना के संबंध में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग दो बजे के आसपास की है जब सुचना मिली। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम वहाँ पहुँच जांच में जुट गयी लड़की पूरी तरह झुलस गयी थी जिससे उसकी मौत हो गयी है।
फिलहाल प्रथम दृष्टया घर के पास से गए विघटन तार में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है जिससे घर के आंगन मे रखे गोबर छेना के रखे ढेर में आग लगी थी जिसे लड़की बुझा रही थी और पूरा ढेर उसके ऊपर गिर गया। जिससे झुलसने से उसकी मौत हो गयी है ऐसा बताया जा रहा है। घटना के वक्त लड़की मीनाक्षी वर्मा घर में अकेले थी एवं उसकी माँ खेत गयी थी पिता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वास्तविक बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुछताछ के बाद पता चलेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button