छत्तीसगढ़

महादेव ऐप मामला : आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया, कहा- मेरा किसी कांग्रेसी नेता से कोई संबंध नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED ने 15 करोड़ रुपये कैश के साथ असीम दास नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। दास ने अब ED डायरेक्टर को 10 पन्ने की चिट्ठी लिखकर अपने मामले की दोबारा जांच किए जाने की मांग की है। अपने पत्र में दास ने अपनी गिरफ्तारी और जांच में शामिल ED अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है। दास के पत्र की कॉपी इंडिया टीवी के पास है जिसमें उसने दावा किया है की उसे सुभम सोनी और ED के अधिकारियों द्वारा फंसाया जा रहा है। पत्र में उसने कहा है कि वह कोई कूरियर बॉय नहीं हैं और उसका बघेल, वर्मा या कांग्रेस पार्टी के किसी नेता से कोई संबंध नहीं है।

दास का मानना ​​है कि ऐसा करने से सच्चाई सामने आ जाएगी। उसने अपने Apple फोन पर प्राप्त वीडियो क्लिप की जांच का भी अनुरोध किया है, जिसमें पहले से ही सुभम सोनी का वीडियो था। दास के मुताबिक, जेल में दाखिल होने के बाद अखबार में वह खुद से जुड़ी खबरें पढ़कर हैरान रह गया। दास का आरोप है कि अखबारों में झूठा दावा किया गया है कि वह जब्त किए गये कैश को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ला रहा था। उसने कहा कि वह इस बात से इनकार करता है। दास का मानना ​​है कि उसे एक बड़ी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button