छत्तीसगढ़

IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा

दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना क्षेत्र के कुमरगुडा के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवान बस्तर फाइटर के बताए जा रहे हैं। एएसपी आर के बर्मन ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, दोनों जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है। दोनों जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि, रोड निर्माण कार्य में जवानों को तैनात किया गया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button