छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तेलंगाना में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं। इसी बीच आज सीएम भूपेश बघेल तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। जहां वे कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान सीएम बघेल बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि तेलंगाना में चुनाव 30 नवंबर को होना है। यहां सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होंगे। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसंबर को एक साथ पांच राज्यों के परिणाम सामने आएंगे। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना राज्य के रिजल्ट आएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button