छत्तीसगढ़

खरतुली में विश्व एड्स दिवस मनाया गया

धमतरी — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा नेहरू युवा केंद्र धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया ।संजय कुमार सिन्हा एवं डायमंड गुरुपंचायन ने इस अवसर पर एड्स के बचाव सुरक्षा संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की इस अवसर पर विद्यार्थियों में एड्स के प्रति जागरूकता लाने सुरक्षा एवं बचाव लाने हेतु निबंध, चित्रकला, भाषण एवं नारा लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी आकाश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में55 स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य टी. आर. नागवंशी ने पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button