छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सीएम विष्णु देव साय को दी बधाई

रायपुर. विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री को बहुत बधाई. आदिवासी बाहुल्य राज्य है, यहां आदिवासी मुख्यमंत्री बनना ही चाहिए था. मुझे पूरा भरोसा और उम्मीद है, जो वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई है उनको पूरा करेंगे. अडानी-अंबानी की नजर हमारे जल-जंगल-माइनिंग में रहती है, उनको बचाने का काम करेंगे.

भाजपा में जमीन से जुड़े लोगों को मौका मिलता है, इस सवाल पर दीपक बैज ने कहा, हमारी पार्टी भी जमीन से जुड़े लोगों को मौका देती है. उदाहरण मैं खुद दीपक बैज हूं. हमारे आलाकमान ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया. हमारी पार्टी भी युवाओं और जमीन से जुड़े लोगों को मौका देती है.

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर बैज ने कहा, हम लोग भी जल्द विधायक दल का नेता चुनेंगे. भाजपा ने प्रदेश की जनता को एक सपना दिखाया है, पूरी उम्मीद है कि वह सपना पूरा करेंगे. नहीं तो हम लोग 35 विधायक के साथ हैं, मजबूत विपक्ष हैं. सड़क से लेकर सदन तक निश्चित रूप से सरकार के कमियों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाएंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेताओं के जाने को लेकर बैज ने कहा, जो नेता प्रतिपक्ष होते हैं उन्हें जाना होता है. लेकिन आमंत्रण आने के बाद देखते हैं.

Author Desk

Related Articles

Back to top button