छत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आदिवासी समाज ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

धमतरी — छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सोनाखान के सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को क्षेत्र के आदिवासी समाज सहित अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने कुरुद बायपास रोड में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज कुरुद तहसील के अध्यक्ष ठाकुर राम नेताम , ध्रुव गोड़ समाज के तहसील अध्यक्ष ललित ठाकुर , पूर्व तहसील अध्यक्ष कुलंजन सिंह मांडवी, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव , हरिश्चंद्र मांडवी भूपेंद्र नेताम तेजराम छेदैया, पोखराज नेताम, फलेंद्र ध्रुव , ललित सोरी, बीरबल कुंजाम, विष्णु छेदैया, प्रेम सिंह ध्रुव, संजय नेताम,राम्हीन ध्रुव,कलिंद्री ध्रुव, राजकुमारी ध्रुव, प्रेमु मरकाम ,राहीबाई ध्रुव, सरस्वती नेताम ,कैकई मरकाम, राहीबाई ध्रुव, कमल सोरी, राजकुमार कतलम, रोहित नेताम, मालक राम साहू रामायण ध्रुव सहित सैकड़ो आदिवासी महिला पुरुष उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के सुश्री राजकुमारी दीवान, प्रमोद साहू, मनोज अग्रवाल, उत्तम साहू, मनीष साहू , देवव्रत साहू, राघवेन्द्र सोनी, चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े, पवन ध्रुव ने भी माल्यार्पण अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button