छत्तीसगढ़

अनाज-कोल्ड स्टोरेज कारोबारियों, ब्रोकर के ठिकानों से पांच करोड़ जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों की आयकर टीम द्वारा संयुक्त रूप से कोल्ड स्टोरेज, अनाज कारोबारी और ब्रोकर के ठिकानों पर की जा रही जांच में दूसरे दिन पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन कारोबारी समूहों के पास 12 लाकर भी मिले हैं। आयकर अफसरों द्वारा इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूसरे दिन भी सभी 50 ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई जारी रही। गुरुवार दोपहर से यह कार्रवाई चल रही है। इन कारोबारियों द्वारा कम से कम रिटर्न जमा कर टैक्स चोरी की जा रही थी और काफी समय से आयकर की नजर इन कारोबारी समूहों पर थी। आयकर की इस कार्रवाई में करीब 350 आयकर अफसर और 200 सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। इन कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने में कच्चे में लेन-देन हो रहा था। इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही कारोबारियों के लैपटाप, कंप्यूटर तथा आय-व्यय का लेखा जोखा अपने कब्जे में लेकर कारोबारियों द्वारा पिछले तीन साल की लेनदेन की डिटेल भी जांची जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button