छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में बिलासपुर पेंड्रारोड रेल खण्ड के बीच भंवारटांक रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी और जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले में हादसे की आशंका जता रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होने की आशंका जताई है. मृतक ने आसमानी रंग की फुल टी शर्ट और नीचे सिर्फ अंडरवियर पहनी हुई थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button