छत्तीसगढ़

गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 50 से 60 एकड़ में लगी फसल बर्बाद

कवर्धा। दशरंगपुर चौकी के केशली गांव में गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई। जिसमें 50 से 60 एकड़ में लगी गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई है। ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आगजनी से किसानों का लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। बता दें कि गन्ने की खेत में लगातार आग लग रही है। सप्ताह के भीतर ये चौथी घटना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button