छत्तीसगढ़राजनीति

संविधान के आधार पर चलेगी सरकार, किसी की जेब में नहीं होगा कानून : गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर। भाजपा राज में अपराध बढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता। साय सरकार का स्पष्ट मानना हैं कि संविधान के आधार पर सरकार चले। कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो। कानून किसी की जेब में न हो। पहले ऐसा हुआ है, उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है। 13-15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं। ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए। वहीं नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है। अगले साल भी चुनौतियां होंगी। आने वाला समय प्रदेश के लिए अच्छा हो, कानून का राज हो। नौजवान किसी और दिशा में हैं, उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लायेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button