छत्तीसगढ़

मोबाइल चोरी का आरोप लगा तो युवक ने चाचा समेत परिवार के 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला

कोरबा। बालको थाना अंतर्गत गढकटरा बाघमारा गांव में मोबाइल को लेकर हुई पूछताछ के बाद भतीजे ने डंडे से हमला कर अपने चाचा समेत परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पीड़ितों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां ट्रामा सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घायल शनि सिंह उम्र 19 वर्ष का कुछ दिन पहले घर से मोबाइल चोरी हो गया था। उसे लगा कि मोबाइल का बैटरी खत्म हो गया होगा और कहीं मोबाइल पड़ा होगा, जिसे वह कुछ दिनों तक ढूंढता रहा लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल सका। उसके बाद जब पता चला कि उसका भतीजा कार्तिक सिंह मोबाइल को चोरी कर लिया है और उसका सिम बदलकर चल रहा है। इसकी जानकारी गांव में ही रहने वाले दोस्तों ने शनि सिंह को दी। उसके बाद चाचा ने जब अपने भतीजे से पूछताछ की गई तो उसने सीधे उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया जिसके बाद उसका चाचा नीचे गिर गया। उसके बाद भी कार्तिक उसे पर डंडे से हमला करता रहा। इस दौरान बीच बचाव करने उसके परिजन आए तो उनकी भी आरोपी भतीजे ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीनों घायल हो गए।

मारपीट करने वाला परिवार गांव से ऊपर ढाई किलोमीटर दूर पहाड़ पर निवास करता है। इस मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही 112 मौके पर पहुंची। जहां हिमाचल सिंह आरक्षक और चालक संदीप रात्रि उन्हें ढाई किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़ कर कंधे के सहारे नीचे उतारे और अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। मारपीट में शनि के सिर पर चोट आई है। उसकी बड़ी मां 70 वर्षीय फूल बाई बड़े और पापा 75 वर्षीय बीर सिंह को गंभीर चोटें आई है। घटना में सभी घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार्तिक सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button