छत्तीसगढ़

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में अष्टमी तिथि पर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का अभिषेक

रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में आज दिनाँक 5/12/2023 तिथि पौष कृष्ण अष्टमी, वीर निर्माण संवत 2250 वृहस्पतिवार को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि प्रत्येक माह पड़ने वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी का दिन विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है अष्टमी एवं चतुर्दशी के दिन सभी दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठान विधान आदि का आयोजन किया जाता है राजधानी रायपुर के बड़ा दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में भी इन दिनों विशेष अभिषेक शांति धारा पूजन किया जाता है जिसमे आज बड़े मंदिर में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक कलश उपरांत रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारी वृहद शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया आज की रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारिक शांति धारा करने का सौभाग्य संजय जैन सतना प्रेमी परिवार को प्राप्त हुआ तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने की श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की सभी से अष्टद्रव्यों से पूजन कर महाअर्घ चढ़ाया अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना उपाध्‍यक्ष श्रेयश जैन बालू प्रवीण जैन,सुरेश मोदी, बंटी जैन,प्रणीत जैन,सुजीत जैन,किशोर जैन कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button