छत्तीसगढ़राजनीति

महादेव सट्टा एप : ED ने पेश की चार्जशीट, कांग्रेस ने कहा- ईडी जांच नहीं BJP की षड्यंत्रकारी एजेंसी

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है. कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बीजेपी का षड्यंत्रकारी एजेंसी बताया है. साथ ही यह भी कहा कि, पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, ED जांच एजेंसी नहीं बीजेपी की षड्यंत्रकारी एजेंसी है. असीम दास के आरोपों पर पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ प्रेसनोट जारी किया गया था. इसके बाद असीम दास ने कोर्ट में अपने बयान में इसका खंडन भी किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button