छत्तीसगढ़

बिरेतरा संकुल केंद्र से विधायक के हाथों तीन शिक्षक सम्मानित

धमतरी:- बिरेतरा संकुल में पदस्थ तीन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए धमतरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ओंकार साहू ने नववर्ष मे आयोजित समारोह में सम्मानित किए।
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर मे बेहतर कार्य करने के लिए चर्चित बिरेतरा संकुल केंद्र अन्तर्गत शास. उमावि. बिरेतरा के प्राचार्य गेवाराम नेताम, व्याख्याता रोहित साहू व प्राथ. शाला धौराभाठा के प्रधान पाठक लीलाराम साहू को नववर्ष पर विधायक ओंकार साहू ने श्रीफल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किए। संकुल केंद्र से तीन शिक्षकों को विधायक के करकमलों से सम्मानित किए जाने पर संकुल केंद्र के समस्त संस्थाओं के शिक्षकगणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button