छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। जिले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे, इसी दौरान इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. इस वारदात को नक्सलीयों ने अंजाम दिया या फिर यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button