छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button