छत्तीसगढ़

अनियंत्रित वाहन खेत मे पलटा, बच्चों सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल

मुंगेली। जिले के दशरंगपुर में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे के वक्त वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

इस हादसे की सूचना के बाद जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button