छत्तीसगढ़

सदर दक्षिण वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा में कथा श्रवण करने पहुंचे-महापौर विजय देवांगन

धमतरी- सदर दक्षिण वार्ड (रानी बगीचा रोड ) मे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन किया जा रहा है। जिसका श्रवण करने धमतरी नगर के महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद केंद्र कुमार पेंदरिया,जिला कांग्रेस महामंत्री आलोक जाधव पहुंचे।
महापौर विजय देवांगन ने सर्वप्रथम कथा व्यास देवी हरी प्रिया जी से आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित भी किया।
इस दौरान उद्बोधन में कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से जनमानस में आपसी भाईचारे की भावना के साथ आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। श्रीमद् भागवत या अन्य धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों से क्षेत्रीय वातावरण शुद्ध एवं निर्मल होता है मैं आयोजन करता एवं सभी वार्ड वासियों को दिल से कोटि- कोटि धन्यवाद देता हूं कि आपने भागवत कथा का आयोजन किया। मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि आगे भी इस तरह के आयोजन यहां पर होते रहेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button