छत्तीसगढ़

सफाई कर्मचारी के नदारद होने पर नाराज हुए आयुक्त, सुबह 6 बजे से विभिन्न वार्डो का किया औचक निरीक्षण

धमतरी – आयुक्त विनय कुमार तथा डिप्टी कमिश्नर पी.सी. सार्वा के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप जारी रखने लगातार निरीक्षण व समय-समय में समीक्षा बैठक ली जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह 6 बजे निगम के आला अधिकारियों के साथ सुंदरगंज, सरदार वल्लभभाई पटेल व शीतलापारा वार्ड की सफाई ववस्था देखी। शीतलापारा वार्ड में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी के नदारद पाए जाने पर नाराज आयुक्त ने लापरवाह कर्मचारी को निलंबन करने का कड़े निर्देश दिया है। साथ ही बड़े नाले को सम्पूर्ण तरीके से सफाई करवाने का निर्देश देते हुए, आगे भी सफाई ववस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को प्वाइंट आउट कर कार्यवाही करने संबधित अधिकारियो का निर्देश दिया है।

लालबगीचा में नालियों व सड़क में गोबर को डालने वालो पर होगी कार्यवाही

निरीक्षण के दौरान लालबागीचा वार्ड के नालियों व सड़को को गोबर से पटा हुआ पाया गया जिस पर आयुक्त ने तीखे तेवर दिखाते हुए नालियों, सड़को में गोबर डाल रहे डेयरी संचालकों को फटकार लगाते हुए, चलानी कार्यवाही व न्यूसेंस फैलाने पर धारा 133 के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

बस स्टैंड में बन रहे मॉर्डन टॉयलेट का लिया जायजा

शहर के दर्पण कहे जाने वाले बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे आयुक्त विनय कुमार ने निर्माणधीन मॉर्डन शौचालय के निर्माण कार्य को देख जल्द जल्द से समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने संबन्धित अधिकारी का निर्देश दिया तथा एजेंसी को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए नोटिस देने कहा है। उन्होंने इस दौरान बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था भी देखी और व्यापक रूप से सफाई रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से मिलकर निर्माणधीन मकान का किया निरीक्षण

सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में पहुंचे आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से हितग्राही ईश्वर ध्रुव द्वारा बनाए जा रहे मकान का निरीक्षण कर हितग्राही से किस्त के संबंध में जानकारी लिया, हितग्राही ने प्रथम किस्त मिल जाने की बात कही, जिसपर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को द्वितीय किस्त को जल्द ही डलवाने का निर्देश दिया। विजिट के दौरान कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, सहायक अभियंता महेंद्र जगत, उप अभियंता कामता नागेंद्र, कमलेश ठाकुर व नमिता नागवंशी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शेर खान आदि मौजूद रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button