छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ पहुँचे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचकर राम दरबार का दर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर परिसर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण, श्री संकट मोचन हनुमान जी, श्री स्वामी बाला जी भगवान की पूजा अर्चना की। गौ माता को भी लगाया भोग। शिविरीनारायण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं से वर्चुअल माध्यम से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखेंगे। पूरे प्रदेश में भक्ति और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ के प्रमुख महंत राम सुंदर दास भी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button