छत्तीसगढ़

सीएम साय अपने विभागों की बजट तैयारियों की कर रहे समीक्षा, वित्त मंत्री चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी है मौजूद

रायपुर। वित्त मंत्री ओ्पी चौधरी बजट तौयारियों को लेकर लगातार मंत्रियों की बैठक लेकर उनके विभाग के वित्तीय मदों की जानकारी ले रहे है। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णु देव साय मंत्रालय महानदी भवन में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
बता दें कि, इस बैठक में सीएम के विभागों के सचिव और अफसरों के साथ ही वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
गौरतलब है कि, सीएम विष्‍णुदेव साय के पास सामान्‍य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसपंर्क, वाणिज्‍यकर (अबकारी) और परिवहन विभाग है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में चल रही इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट प्रावधानों को लेकर चर्चा की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button