छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पूर्व CM भूपेश का हमला, बोले- संविधान के दायरे में रहकर करनी चाहिए बात

रायपुर। नक्सलियों से बातचीत प्रस्ताव और कवर्धा हत्या मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा, गृहमंत्री को संविधान के दायरे में बात करनी चाहिए। न नक्सलियों को संविधान पर भरोसा है और न ही मौजूदा सरकार को। हमारी सरकार के समय हमने संविधान के रास्ते बातचीत करने की बात कही थी। वहीं कवर्धा में हत्या के आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कोई भी कार्रवाई संविधान के अनुसार होनी चाहिए। न्याय करना न्यायपालिका का काम है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सीएम भूपेश ने भाजपा को घेरा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि, आज गणतंत्र खतरे में है। गणतंत्र को बचाने की यात्रा जारी है। देश में प्रजातंत्र को खत्म किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों में कटौती की जा रही है. संविधान खतरे में है।

छेरछेरा पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज के दर्शन किए। महंत रामसुंदर दास का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान भूपेश बघेल ने महंत रामसुंदर से छेरछेरा भी मांगा। साथ ही बच्चों को दान भी दिया। भूपेश बघेल ने कहा, लोक परंपरा और संस्कृति को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज दान पुन्य का बड़ा महत्व है. छेरछेरा हमारी छत्तीसगढ़ी अस्मिता की पहचान है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button