छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, 11 जवान घायल, एक गंभीर, मुठभेड़ अभी भी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों का कायराना करतूत सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवान घायल हुए हैं। वहीं एक जवान गंभीर बताए जा रहे। यह घटना सुकमा जिले के जगरगुड़ा थाना क्षेत्र की है। हालांकि इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल जवानों को चॉपर से रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा कि कोबरा बटालियन, DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button