राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा, चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ा

पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है। पुरोहित शुक्रवार (दो फरवरी) को ही दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए थे।

बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 को पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को गवर्नर पर निशाना साधा था। मान ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button