छत्तीसगढ़

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे IPS अमरेश मिश्रा, मूल कैडर में वापसी

रायपुर। आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने मूल कैडर में वापसी कर रहे हैं। 2005 बैच के आईपीएस अमरेश को केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने के पहले ही रिलीव कर दिया है।

दरअसल राज्य सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर अमरेश मिश्रा की प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण करने के पहले ही रिलीव किए जाने का अनुरोध किया था। 2005 बैच के आईपीएस अमरेश मिश्रा रायपुर,दंतेवाड़ा,दुर्ग,कोरबा ज़िले में बतौर एसपी काम कर चुके हैं. अमरेश इस वक़्त एनआईए में डीआईजी के पद पर सेवारत थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button