छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) सरगुजा संभाग अध्यक्ष नितिन कुमार साहू ने अपने कार्यकारणी का किया विस्तार 66 लोगों की हुई नियुक्ति

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) सरगुजा संभाग ने अपने प्रथम कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें साहू समाज के 66 पदाधिकारियों की नियुक्ति संभाग स्तर पर किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के अनुशंसा से, सरगुजा संभाग अध्यक्ष नितिन कुमार साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 7उपाध्यक्ष, 21 संगठन सचिव, 22संयुक्त सचिव व 14 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान की बात कही साथ ही समाज में एक साथ मिलजुलकर भाईचारे के साथ चलने की बात कही।

Author Desk

Related Articles

Back to top button