छत्तीसगढ़राजनीति

छग विस बजट सत्र का चौथा दिन : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रखा वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन रहा नतीजन सदन में पीएम आवास योजना, ध्यानाकर्षण में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और सुकमा नक्सल मुठभेड़ को लेकर प्रश्न उठाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार आज ज्यादातर सवाल गृहमंत्री विजय शर्मा और उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री लखन लाल देवांगन के विभाग से संबंधित उठाए गए। सदन की चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पटल पर रखेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्व विद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान ध्यानाकर्षण में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण पर अनियमितता और सुकमा के टैकलगुडेम में नक्सली मुठभेड़ में तीन जवानों की शहीद होने का मामला उठा। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तीखे नोकझोंक भी विधायकों के बीच हुई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button