छत्तीसगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का लाभ लेने अंतिम दिन उमड़ी भीड़,शिविर में पहुंचे नागरिकों को पूर्व विधायक रंजना साहू ने दिलाई शपथ

धमतरी/ केन्द्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत धमतरी नगर निगम क्षेत्र बालक दास भवन में आज शिविर लगाया गया। शिविर में पूर्व विधायक रंजना साहू ने शिविर का लाभ लेने पहुंचे नागरिकों को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेवाया गया साथ ही शिविर में आयुक्त विनय कुमार, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा , सुशीला तिवारी,विजय साहू,दमयंती गजेंद्र उपस्थिति रहे।

शिविर में 976 से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत किए गए। जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 772 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 1230 नागरिकों ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 55 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 10, पीएम स्वनिधि योजना से 2 आयुष्मान भारत योजना से 7, आधार कार्ड अपडेटेशन योजना से 9 नागरिकों का पंजीकरण कराया गया। शिविर में 5 नगरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में 14 लोगों ने आवेदन जमा किया। आज शनिवार को सोरिद के साहू पारा के बाबा बालक दास में शिविर का आयोजन हुआ जिसमे विशेष रूप से उपायुक्त पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, सहायक अभियंता महेंद्र जगत,प्रकृति जगताप सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम आम नागरिक उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button