छत्तीसगढ़

माओवादियों के लगाए प्रेशर IED से जवान हुआ घायल, एयर लिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी

बीजापुर। माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान घायल हो गया है. बेहतर उपचार के लिए जवान को एयर लिफ्ट कर रायपुर करने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन, डी-माईनिंग पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की टीम निकली थी. आज सुबह 9 बजे के आसपास डुमरीपालनार और तिमेनार के मध्य माओवादियों द्वारा लगाये गए प्रेशर IED ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया. जवान के पैर में चोट आई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button