लालाराम चन्द्राकर खाद्य राज्य सलाहकार समिति के सदस्य मनोनित

धमतरी – भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं वितरण मंत्रालय दिल्ली के द्वारा राज्य सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में धमतरी जिला भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर कुरुद को मनोनीत किया गया है ।जिससे क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है।
12 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यालय में राज्य समिति के बैठक हुई। जिसमें चन्द्राकर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष व सांसद माननीय संतोष पांडे राजनांदगांव उपस्थिति थे।
भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति में लालाराम चंद्राकर की नियुक्ति होने पर भारतीय किसान संघ धमतरी जिला के संयोजक ललित कुमार, जिला मंत्री दुलार सिन्हा, उपाध्यक्ष सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू ,ईदरमन साहू, राजकुमार चंद्राकर, ललित कुमार चंद्राकर, रामकुमार सिन्हा ,बालू सिन्हा, रोहन साहू ,ओंकार चंद्राकर ,लालू चंद्राकर, उत्तम साहू, गजाधर ,डॉ कपिल पटेल, राम चंद्राकार ,ईश्वरी साहू, शत्रुघ्न साहू, लालाराम साहू, श्रवण साहू, सीताराम सहित किसान संघ से जुड़े सदस्यों ने हर्ष जताया है।



