छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत घूमा में गाँव के समस्या निवारण के लिए लगाया गया चलित थाना

घूमा के ग्रामवासियों को सायबर अपराध, नवीन कानून एवं महिला संबंधी अपराध एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी

धमतरी – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी पुलिस बिरेझर द्वारा ग्राम घूमा के ग्राम पंचायत भवन में गाँव के समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया था।

ग्राम घूमा में चलित थाना लगाकर समस्या के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
ग्राम वासियों द्वारा किसी प्रकार का शिकायत नहीं मिला,नागरिकों को नवीन कानून,साइबर ठगी,महिला संबंधी अपराध, पाॅस्को एक्ट, यातायात,आदि के संबंध में जानकार देकर जागरूक किया गया।

चलित थाने में चौकी प्रभारी बिरेझर निरी.शोभा मंडावी, सउनि.दक्ष कुमार साहू, आरक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर,मआर.रेखा पाल सहित बिरेझर चौकी के पुलिस एवं घूमा के ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button