छत्तीसगढ़

वार्षिक सम्मेलन व महाशिवरात्रि पर्व आयोजन से संबंधित दुर्ग परगना ढीमर समाज की हुई बैठक

दुर्ग (प्रखर)। दुर्ग सामाजिक भवन शिव पारा वार्ड न. 34 में दुर्ग परगना ढीमर समाज दुर्ग की बैठक सम्पन्न हुई। 12 फरवरी सोमवार दोपहर को हुई इस बैठक में ढीमर समाज के पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुखजन शामिल हुए। आयोजित इस बैठक में आगामी 07 मार्च को वार्षिक सम्मेलन व 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया, इसके साथ ही समाज के लोगों द्वारा समाजिक सभा को क्या कुछ योगदान दिया जा रहा है इस बारे में विस्तार से सभा में जानकारी से दी गई. इस सामाजिक सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार एवं ढीमर समाज के अध्यक्ष दासू ढीमर, कोषाध्यक्ष जगमोहन ढीमर एवं संरक्षक भूपेंद्र ढीमर सरपंच ग्राम नगपुरा दुर्ग व अन्य सम्मानित जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में समाज के पदाधिकारी व सम्मानित जन एवं समाज के लोगों ने आगामी वार्षिक सम्मेलन व महाशिवरात्रि पर्व आयोजन के बारे में 7 व 8 मार्च को ग्राम नगपुरा शिवशक्ति धाम कोटनी में करने निर्णय लिया गया है, इससे संबंधित क्या कुछ जानकारी आगामी कार्यक्रम के संबंध में बैठक में दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button