छत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाटापारा विधायक ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम

बलौदाबाजार ( प्रखर )। भाटापारा विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर बिलासपुर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के पास अवैध शराब की बिक्री बंद करने एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के शराब दुकानों में कार्यरत प्लेसमेंट के कर्मचारियों को अन्य विधानसभा मे स्थानांतरण करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया। विधायक इंद्र साव ने आरोप लगाते हुऐ कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र भाटापारा में खुले आम आबकारी एवं पुलिस के संरक्षण में शराब बह रही है। कोचियों को खुलेआम प्लेसमेंट के कर्मचारी मात्रा से अधिक शराब व उपरी रकम लेकर उपलब्ध करा रहे है। जिससे खासकर क्षेत्र के युवा वर्ग नशे की लत में फसते जा रहे है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में दो बड़े धार्मिक स्थल है। जिसमें एक विश्व प्रसिद्ध कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा एवं अगमधाम खड़वा है जो हमारे आस्था का प्रमुख केन्द्र है । उन्होंने बताया कि विगत 19 जनवरी को बलौदाबाजार कलेक्टर को अवैध शराब की बिक्री बंद कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया था। कुछ कार्रवाई नहीं होने पर भाटापारा में 5 फरवरी से 11 फरवरी तक विधानसभा सत्र को छोड़कर हम कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठें थे परंतु शासन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगा तब जाकर आज हम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के पास चक्काजाम करने पर मजबूर हुए। प्लेसमेंट के जिला प्रतिनिधि के लिखित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम को स्थगित किया गया।

विधायक ने कहा कि अगर प्लेसमेंट के कर्मचारियों का स्थानांतरण अगर शीघ्र नहीं होता है तो मजबूरन हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में विधायक के चक्का जाम करने की सूचना पर प्रशासन में हड़कम मच गया था। सुबह से एडिशनल एसपी हरीश यादव अनुविभागीय अधिकारी अंशुल वर्मा तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा एसडीओपी आशीष अरोड़ा थाना प्रभारी बलौदाबाजार यातायात एसडी ओपी अमृत कूजूर सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी आबकारी उप निरीक्षक मनाराखन नेताम दामाखेड़ा में डटे हुए थे। चक्का जाम स्थगित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button