छत्तीसगढ़राजनीति

मंत्रीगण सप्ताह में 5 दिन भाजपा कार्यालय में मुलाकात करेंगे, आज महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाडे उपस्थित रहीं

 

रायपुर. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज से सहयोग केंद्र की शुरुआत हो रही है जिसमें सप्ताह में 5 दिन मंत्री गण कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ता व जनता की समस्याओं से अवगत होंगे व उनकी समस्याओं का निदान हेतु कार्य करेंगे

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि
आज 13 फरवरी प्रथम दिन को महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाडे उपस्थित रहें और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं।

मालूम होवे की भाजपा कार्यकर्ता इस बात से परेशान थे की सरकार में कुछ भी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं इसमें मंत्रियों से लेकर सीएम हाउस तक में कोऑर्डिनेशन की समस्या भी थी। भाजपा कार्यकर्ता बार-बार प्रदेश संगठन से इस बात का आग्रह कर रहे थे की अब काम शुरू होने चाहिए क्योंकि आचार संहिता जल्द लग जायेगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लगने के बाद दो महीने तक कामकाज वैसे भी ठप रहेगा। ऐसे में भाजपा ने सहयोग केंद्र की शुरुआत की है। यह भी जान लें कि पिछली रमन सरकार में भी यह कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसमें कई दिनों तक सफलता भी मिली लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया था। अब पुनः मंत्रियों के कार्यक्रम की शुरुआत होने से भाजपा कार्यकर्ता राहत महसूस कर रहे हैं

Author Desk

Related Articles

Back to top button