छत्तीसगढ़

नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा मे मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस

धमतरी – नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा में माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के लिये घोषित किया गया है। जिसके चलते यह कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही बसंत पंचमी, बाल मेला का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विद्यारंभ संस्कार में तीस विद्यर्थियों के साथ उनके माता पिता शामिल हुए।सरस्वती माता का पूजा अर्चना हवन विद्यारंभ श्री टेमन कश्यप के द्वारा किया गया।संचालक श्री मुकेश राव नन्नावरे जी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन दिया कि ऐसी मान्यता है कि जिन बच्चों का विधि विधान से विद्यारंभ संस्कार होता हैं ,वह बालक पढ़ने में मेधावी,आज्ञाकारी, संस्कारवान और तेजस्वी होता है। हमारे जीवन सोलह संस्कारों में एक संस्कार विद्यारम्भ का है। साथ ही सभी बच्चों को मातृ पितृ पूजन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बहन काव्या के द्वारा बहुत ही सुंदर माता पिता का निबंध का वाचन किया गया। माता पिता और गुरू जीवन मे होने से मुश्किल राह भी आसान लगने लगती है। वो कभी मुझे डाँटते नहीं है और मेरी गलतियों को सरलता से लेते है। मातृ पितृ पूजन महेंद्र साहू,निकेश साहू, श्रीमती भगवती साहू के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवन कुमार निर्मलकर,सहायक शिक्षक श्रीमती ललिता साहू ,श्रीमती पार्वती साहू,श्रीमती दिनेश्वरी पटेल, कु.रीना साहू,कु. खिलेश्वरी साहू,श्रीमती दामिनी साहू,कु.एकता साहू,कु.भगवती चतुर, कु.सानू नाग,कु.शशिकला पटेल एवं अभिभावक ज्योति साहू अश्वन साहू,भोज निषाद निकेश निषाद ,काजल सिन्हा, संगीता साहू, भुनेश्वरी राजपूत, मधुलिका ध्रुव,तिलेश्वरी साहू,वेदप्रकाश यादव, इंद्रिरा यादव एवं टेमन कश्यप के द्वारा पूजा अर्चना का कार्य सम्पन्न कराया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button