ऐस्कोनैट् टेक्नोलॉजीस का आईपीओ खुल रहा है शुक्रवार, 16 फरवरी को; प्राइस बैंड रु.80-84 पर तय किया गया है
ऐस्कोनैट् टेक्नोलॉजीस का आईपीओ खुल रहा है शुक्रवार, 16 फरवरी को; प्राइस बैंड रु.80-84 पर तय किया गया है
– इस आईपीओ में बुक-बिल्डिंग रूट से रु.10 प्रति शेयर फेस वैल्यू के हिसाब से 33,60,000 इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं
– कंपनी की योजना है इस आईपीओ से रु.28.22 करोड़ प्राप्त किए जाएं जिनमें से रु.16 करोड़ की रकम दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी हेतु उपयोग की जाएगी तथा रु.2.5 करोड़ का निवेश पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ज़ीक्लाउड सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड में डाटा बैकअप क्षमताओं को पुख्ता करने में किया जाएगा
–
बिलासपुर,: भारत की अग्रणी इंटिग्रेटिड आईटी सॉल्यूशंस कंपनी ऐस्कोनैट् टेक्नोलॉजीस लिमिटेड (कंपनी) ने आज घोषणा की है कि उसका आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) शुक्रवार, 16 फरवरी 2024 को खुलेगा। ऐंकर निवेशकों का हिस्सा बृहस्पतिवार, 15 फरवरी 2024 को खुला और यह इश्यू मंगलवार, 20 फरवरी 2024 को बंद होगा। कंपनी का इरादा तकरीबन रु.28.22 करोड़ (अपर बैंड पर) प्राप्त करने का है तथा एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध होने का लक्ष्य है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड रु.80 से रु.84 प्रति शेयर रखा गया है और एक लॉट का साइज़ 1600 इक्विटी शेयरों का होगा।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर और स्काईलाईन फाईनेंशियल सर्विसिस को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
इस आईपीओ में बुक-बिल्डिंग रूट से रु.10 फेस वैल्यू के 33,60,000 इक्विटी शेयरों का निर्गम होगा। ऐंकर निवेशकों के लिए 9.53 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित हैं, 1.76 लाख इक्विटी शेयर मार्केट मेकर के लिए, 4.78 लाख इक्विटी शेयर एचएनआई के लिए, 6.36 लाख इक्विटी शेयर क्यूआईबी के लिए तथा खुदरा निवेशकों के लिए 11.15 लाख इक्विटी शेयर रखे गए हैं।
कंपनी के आरएचपी दस्तावेज के मुताबिक ऐस्कोनैट् का प्रस्ताव है कि आईपीओ से प्राप्त धन में से रु.16 करोड़ का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा, इसके अलावा रु.2.50 करोड़ पूर्ण स्वामित्व वाली ज़ीक्लाउड सर्विसिस प्रा.लि. में निवेश किया जाएगा और अतिरिक्त हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर का अधिग्रहण कर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा; कंपनी का लक्ष्य है क्षमता वृद्धि, सुरक्षा उपायों में इजाफा और समग्र निगरानी क्षमताओं में बढ़ोतरी।
वर्ष 2012 में इस कंपनी की स्थापना दूसरी पीढ़ी के उद्यमियों संतोष कुमार अग्रवाल और सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा की गई थी। ऐस्कोनैट् अभिनव एवं लोचनीय आईटी समाधान देने के लिए फलदायी साझेदारियां करती आई है। दुनिया की जानीमानी टेक्नोलॉजी कंपनियों की गिनती ऐस्कोनैट् के साझेदारों में होती है जैसे एएमडी, अमेज़न वैब सर्विसिस, सिस्को, डैल टेक्नोलॉजीस, एचपी ऐंटरप्राइज़िस, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, नूतानिक्स, एनवीडिया, सोफोस, सुसे वन, ट्रैंड माइक्रो और वीएम आदि। कंपनी के प्रतिष्ठित उपभोक्ताओं में शामिल हैं- रक्षा मंत्रालय, नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (MeitY), नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर सर्विसिस इंक (MeitY), आईआईटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ओएनजीसी, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड आदि।
वित्तीय आंकड़ों पर नज़र डालें तो ऐस्कोनैट् ने वर्तमान वित्त विर्ष की पहली छमाही (30 सितंबर 2023) में रु.71.46 करोड़ का परिचालन रेवेन्यू दर्ज तथा रु.3.05 करोड़ का कर पश्चात् लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने रु. 96.90 करोड़ का परिचालन रेवेन्यू तथा रु.3.18 करोड़ का कर पश्चात् लाभ अर्जित किया था। बीते तीन सालों में कंपनी के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा सरकारी परियोजनाओं से आया है।
कंपनी ने बहुत से महत्वपूर्ण प्रमाणन हासिल किए हैं जैसे क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ 9001:2015, इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ/आईईसी 27001:2022, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विस मैनेजमेंट के लिए आईएसओ/आईईसी 20000-1:2018 तथा ऐन्वायर्नमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम हेतु आईएसओ 14001:2015 – इन प्रमाणपत्रों से सिद्ध होता है कि कंपनी क्वालिटी एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।



