जिला अस्पताल में बनेगा आईसीयू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आयुष विंग को पुराने आईएलआई क्लीनिक में शिफ्ट करने कहा
धमतरी( प्रखर ) 2 दिन के अंतराल में कलेक्टर ने शुक्रवार को फिर से जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों दिए दिशा निर्देश का जल्द से जल्द पालन करने कहा। साथ ही जो आयुष विंग संचालित है उसे अस्पताल के बाजू बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर नम्रता गांधी ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली थी। इसके बाद उसी रात को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। एक-एक वार्ड का निरीक्षण करने के बाद कई प्रकार के निर्देश दिए थे, जिसमें ऑक्सीजन पाइपलाइन विस्तार, आईसीयू निर्माण सहित अन्य कार्य थे। शुक्रवार की सुबह अचानक फिर निरीक्षण में पहुंची और पुराने निर्देशों को की जानकारी लेते हुए कहा कि आईसीयू का निर्माण एक सप्ताह के अंदर हो जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान डीएचओ डॉ युएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ अरुण टोंडर, आरएमओ डॉ राकेश सोनी, डीपीएम प्रिया कंवर, अस्पताल सलाहकार गिरीश कश्यप सहित स्टाफ मौजूद था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के मंडल ने बताया कि कलेक्टर ने जिला अस्पताल का आरक्षण किया जिसमें उन्होंने अस्पताल के अंदर संचालित आयुष विंग को अस्पताल के बाजू में पुराने आई एल आई क्लीनिक में शिफ्ट करने के लिए कहा है।उसका रिपेयरिंग कर व्यवस्थित करने के बाद आयुष विभाग को वहां शिफ्ट किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा एक सप्ताह के अंदर आईसीयू निर्माण के लिए भी कहा है जल्दी इसको भी तैयार कर लिया जाएगा।





