छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, फर्ज़ी प्रस्ताव पर आक्रोशित भाजपाई महापौर को घेरने पहुंचे निगम

धमतरी(प्रखर)भाजपाई पार्षदों एवं कार्यकर्ता द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विजय साहू एवं महामंत्रीद्वव्य नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर की अगुवाई में निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी तथा नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा के विरुद्ध लाए गए फर्जी प्रस्ताव से अक्रोशित होते हुए घड़ी चौक से रैली के शक्ल में नारे लगाते हुए महापौर विजय देवांगन को घेरने सैकड़ों की संख्या में नगर निगम पहुंचे।
भाजपाईयों का आरोप था कि बिना प्रोसिडिंग के तथा आयुक्त सहित निगम अधिकारी कर्मचारी के जानकारी के बगैर समाचार पत्रों में निंदा प्रस्ताव की बात निगम प्रशासन को धोखे में रखकर छपवाना तत्पश्चात नगर निगम द्वारा अधिकृत रूप से ऑफिशियल समाचार जारी करके उक्त समाचार का खंडन करना किसी व्यक्ति के सम्मान एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाकर मानहानि है। साथ ही पार्षदों को सामान्य सभा की बैठक न कर उनके अधिकारों से वंचित करना, प्रधानमंत्री आवास जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं पर लापरवाही,निगम के फिनायल-हार्पिक व अन्य सामग्रियों को बाजार दर से की गुना अधिक दाम पर खरीदी,एल.इ.डी. स्ट्रीट लाइट, कचरा घोटाला, बीटी सड़कों की दुर्दशा, एम.बी. बुक को बदलना,ओवर स्टीमेट,सूचक बोर्ड सहित अन्य कार्यों में फर्जी बिलिंग पर मुखर होकर भाजपाईयों ने निगम का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किए। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नगर मंडल के अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि भाजपा अब शहर को एक स्वच्छ, साफ, सुथरी पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने वाली नगरीय निकाय की स्थानीय सरकार जनआशीर्वाद से देगी जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता शहर तथा शहर वासियों के हित व यहां के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने सभी को अस्वस्थ करते हुए कहा कि नगर निगम के माध्यम से आम जनता को राहत देने तथा शहर वासियों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित भाव से भी कार्य करते रहेंगे, कायरो का काम पीछे से वार करना होता है जिससे वे डरने वाले नहीं है।पार्षद विजय मोटवानी ने निगम की जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है अब जनहित पर किसी प्रकार की निष्क्रियता व लापारवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि कि दुर्घटनावस नगर निगम में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने वाले महापौर एवं कांग्रेस की टीम के अन्याय ,अत्याचार, अवैध उगाही से निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा आम जनता त्रस्त हो गई है अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का अनुभव होने लगा है और वह खुलें वातावरण में मुक्त रूप से सांस ले रहे हैं। इस आंदोलन को पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, प्रकाश गोलछा, राजेंद्र गोलछा, दीपेंद्र साहू, चंद्रकला पटेल, ईश्वरी पटवा, रेखा शांडिल्य ,ममता, रितिका, शिवनारायण, गणेश विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, अशोक यादव, लता सोनी, गीता शर्मा, नीतू त्रिवेदी, दयाराम साहू, खिलेश्वरी किरण, महामंत्री नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर,डीपेंद्र साहू ने भी संबोधित किया।उक्त प्रदर्शन एवं घेराव में शामिलजनो में राजेंद्र शर्मा धनीराम सोनकर, बिशन निषाद, दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम ,प्रकाश सिन्हा, हेमंत बंजारे, अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा, ईश्वर सोनकर ,प्राची सोनी, सरिता आसाई, श्यामा साहू, सुशीला तिवारी, रश्मि त्रिवेदी, नीलू डागा, रितेश नेताम, देवेश अग्रवाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा, धनेन्द्र साहू, गोपाल साहू, राम सोनी, युवराज मरकाम वेद साहू दिग्विजय ध्रुव सुभाष चंद्राकर जगत दीवान दानू साहू गिरीश साहू देवेश साहू यश गांधी दोमेश्वर साहू कुशल चंद्राकर भूपेश साहू रोशन साहू रहे।आभार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ने व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button