छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पल्स-पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला स्तरीय टीकाकरण कार्यबल की बैठक के दिये आवश्यक निर्देश

धमतरी (प्रखर)जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक चलाया जायेगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने गत दिनों जिला स्तरीय टीकाकरण कार्यबल की बैठक लेकर इसकी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। अभियान के दौरान 3 मार्च को बूथ स्थल पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी एवं 4 तथा 5 मार्च को घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में एक लाख 10 हजार 553 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी।
इसके अलावा आगामी 22 मार्च तक शिशु संरक्षण माह का भी आयोजन जिले में किया जा रहा है। इस दौरान जिले के 9 माह से 5 साल तक के लक्षित 74 हजार 631 बच्चों को विटामिन ’ए’ का सिरप तथा 6 माह से 5 साल तक के 79 हजार 21 बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button