शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में निर्वाचन साक्षरता क्लब ईएलसी का गठन किया गया

धमतरी (प्रखर) यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर घनश्याम देवांगन के निर्देशन में स्वीप प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू की मार्गदर्शन में कैंपस एंबेसडर भगवती साहू एवं अमन देवांगन के साथ मिलकर महाविद्यालय में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब ईएलसी का गठन किया गया जिसमें सभी संकाय से 30 छात्र-छात्राओं को क्लब में सम्मिलित किया गया निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन का उद्देश्य आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय में अध्यनरत युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने हेतु इस क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाना है स्वीप प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू ने आगे बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था आगे इस क्लब के सदस्यों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा स्वीप प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य सकारात्मक दिशा में निर्देशित सामाजिक परिवर्तन है राज्य के नागरिकों को देश की सरकार चलाने हेतु प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है इसे ही मताधिकार कहा जाता है लोकतांत्रिक प्रणाली में इसका बहुत महत्व होता है लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाए निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाना है l



