छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान, 2 मजदूरों की हुई मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ : NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान, 2 मजदूरों की हुई मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है। इस हादसे में पोकलेन समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की जानकारी सामने आई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है। हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। एसपी गौरव राय ने मीडिया को इस हादसे की पुष्टि की है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button