
जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे : दीपक बैज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे। प्रदेश सरकार खुद की सुरक्षा करने में नाकामयाब है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में बीजेपी की बैठक को लेकर कहा कि बीजेपी डरी हुई है। इस बैठक का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था, जिसे CM कक्षा के बाहर रोककर पिस्टल जब्त की गई। इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।



