छत्तीसगढ़

ऑनलाइन नक्शा पास करने में आ रही दिक्कतों को निलेश लूनिया ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया

धमतरी(प्रखर ) छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंटकर नगर निगम में ऑनलाइन नक्शा पास कराने को लेकर आ रही परेशानी एवं प्राइवेट इंजीनियर द्वारा ऑटोकैड फाइल बनाकर नक्शा को जमा करने में आ रही परेशानी एवं खर्च को लेकर के चर्चा की गई। भाजपा शहर मंडल महामंत्री निलेश लुनिया और ऋषभ देवांगन ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 2020 में राजपत्र में नक्शा पास करने के नियम में बदलाव करते हुए नक्शा को ऑनलाइन जमा करने के लिए आटोकैट फाइल बना कर जमा करने का प्रावधान बनाया जो कि ग़रीब जनता के जेब में सीधा डाका डाला गया। गरीब आम आदमी अपने सपनो का आशियाना बनाने के लिए अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लगा देता है उसमें भी नक्शा पास करने के नाम पर ऑनलाइन फीस 5000 रुपया का प्रावधान गलत है जिसको उप मुख्यमंत्री को संज्ञान में लाते हुए त्वरित कार्यवाही करने का निवेदन किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button