छत्तीसगढ़

दल से बिछड़ा दंतैल हाथी नगरी परिछेत्र के साईसील पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया एलर्ट

धमतरी – आज सुबह की ट्रैकिंग में 1 नग दंतैल हाथी (सिकासेर दल ) के ताजा लिद, पग चिन्ह एवं साईसिल नाला में पानी पीने के ताजा निशान मिले,हाथी पानी पीकर पुनः कक्ष क्रमांक 335 में विचरण कर रहा है।

बता दें कि सिकासेर दल में शामिल एक दतैल हाथी 28 फरवरी को देर शाम झुंड से अलग हो गया है यह हाथी तीन रेंज क्रॉस कर नगरी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 335 चारगांव परिसर पहुंच गया है यह दतैल हाथी है ।इसलिए वन विभाग ने नौ गांव में अलर्ट जारी किया है जिसमें से चार गांव को हाई अलर्ट जौन पर रखा है। वन विभाग के मुताबिक बुधवार को रात 10:00 बजे हाथी का लोकेशन कक्ष क्रमांक 335 पश्चिम चारगांव परिसर जावरा है यह हाथी नगरी परिक्षेत्र होते हुए दुगली परिक्षेत्र पहुंच गया है ।वन विभाग ने चार गांव जबर्रा तुमबाहरा गजकनहर को हाई अलर्ट जोन पर रखा है हाथी की निगरानी में संदीप सीएफ को जावरा वीरेंद्र नेम पवन कुमार मनीष यादव छबि साहू की ड्यूटी लगी है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने अलर्ट जारी किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button