छत्तीसगढ़

विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने किया कलेक्टर धमतरी से भेंट

धमतरी – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष डॉ भूषणलाल चंद्राकर के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू के विशेष उपस्थिति में धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटलों से इलाज करवाने के बावजूद भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा जिला चिकित्सालय से प्रमाणित करवाने के पश्चात ही आवेदन स्वीकार किया जाता है। जबकि जिले में अन्य विभागों में इसकी आवश्यकता नहीं होती है। नौनिहाल छात्रवृत्ति हेतु कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक के श्रम कार्ड धारी पालकों के छात्रों का पंजीयन किया जाना है। परंतु कई पालक के श्रम कार्ड एक्सपायरी हो जाने के कारण पंजीयन नहीं हो पा रहा है। जिससे पालकों को पंचायत स्तर पर पंजीयन कराने हेतु निर्देशित करने हेतू मांग की गई। जिसमें कलेक्टर ने कहा कि जहां भी समस्या आ रही है हमारी जानकारी में लाया जाए तो वहां शिविर लगाकर इनका निराकरण करेंगे। नौनिहाल छात्रवृत्ति के मामले में कक्षा पहली के लिए अंकसूची मांगे जाने पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग को निर्देश किया की कक्षा पहली के लिए अंक सूची ना मांगा जाए ।संगठन को भी इस बात से अवगत कराया की आचार संहिता लगने से पहले नौनिहाल छात्रवृत्ति जारी कर दिए जाने की प्रयास जिला की ओर से जारी है। अतः जिन छात्रों के पालकों का श्रम पंजीयन कार्ड को लेकर कोई समस्याएं नहीं है उनका शीघ्र पंजीयन कराया जाए। कलेक्टर द्वारा विनोबा एप के माध्यम से जिला मे शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के कार्य कक्षा गतिविधि शिक्षा मे नव प्रयोग से लेकर विद्यालय के समस्त जानकारी एक क्लिक मे देखा जा सकता है इसमे सभी विद्यालय एवं शिक्षकों को जुड़कर समग्र गतिविधि अपलोड करने की जानकारी संघ को प्रदान की जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकार ने बताया कि – कलेक्टर को यह भी अवगत कराया गया कि छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पिता के जाति प्रमाण पत्र के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश कार्यालय कलेक्टर धमतरी द्वारा दिनांक 25.7.2019 को आदेश क्रमांक 1982 के तहत आदेश जारी किया गया था । जिसे वर्तमान में पालन नहीं किया जा रहा है कलेक्टर ने कहा कि जहां आदेश का पालन नहीं हो रहा है वहां का प्रकरण हमें उपलब्ध कराया जाए ताकि उसका निराकरण हो। और यह आदेश अभी भी यथावत है। संगठन ने शिक्षकों को मूल कार्य के अलावा अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों का दायित्व दिए जाने की की भी जानकारी कलेक्टर के समक्ष रखा कलेक्टर महोदय ने कहा कौन-कौन सी गैर शिक्षण कार्य है हमें बताएं हम तुरंत उनका निराकरण करेंगे। पिछले निर्वाचन कार्यो की लंबित मानदेय की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्वाचन शाखा से जानकारी ली जिसमे बताया गया कि कुछ ऐसे कर्मचारियों की मानदेय लंबित है जिनके बैंक खाता नंबर में त्रुटि है। उनके नाम एवं सूची शीघ्र मंगा कर निराकरण की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, सचिव बलराम तारम, उपाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू, जिला पदाधिकारीगण कैलाश प्रसाद साहू, रामप्रसाद नाग, धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, धमतरी ब्लॉक सचिव हरीश कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button