छत्तीसगढ़

मातृ सम्मेलन एवम अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धमतरी – शासकीय प्राथमिक शाला खरतुली में मातृ सम्मेलन एवम अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का शानदार हुआ आयोजन ।कार्यक्रम के मुख्यातिथि रोशनी पावर जनपद सदस्य ,अध्यक्षता दिनेश सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत खरतुली,विशिष्ट अतिथि के क्रम में भारत साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति,लखनलाल साहू सेवानिवृत शिक्षक मुजगहन,अघनु राम साहू पूर्व सरपंच मुजगहन,लता सिन्हा पंच, पार्वती सिन्हा पंच ,चंदू लाल साहू,प्रकाश पावर, के आतिथ्य में मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया,सरस्वती वंदना एवम,स्वागत नृत्य पश्चात विद्यालय के प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा (राज्यपाल पुरष्कृत)द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।एवम मातृ सम्मेलन एवम अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम की महत्ता के विषय मे बताया गया।झारा झारा नेवता गीत पर कक्षा चौथी,एवम पांचवी के बच्चों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया।विद्यालय एवम बच्चों के संबंध में पालको के विचार जाना गया।जिसमे अधिकांश माताओ ने हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा जीना है तो पापा शराब मत पीना नशा मुक्ति एवम प्रेणना दाई नृत्य प्रस्तुत किये ।अतिथीयों द्वारा विद्यालय विकास व बच्चों के सर्वागीण विकास के बारे में अपने विचार रखे।एवम विद्यालय में चल रहे नवाचार एवम गतिविधियों की भूरी भूरी प्रसंशा किये। कक्षा पहली एवम दूसरी के बच्चों द्वारा अभिनय गीत गोली दन दन हो गई शुरू प्रस्तुति दिया गया । अंगना मा शिक्षा माह फरवरी का कार्यक्रम बच्चों के साथ दो गतिवधियां कराया गया जिसमें गाना के साथ माताओ द्वारा कुर्सी दौड़ बच्चों द्वारा चित्र पठन,एवम आवाज की गढना के साथ अंक लेखन एवम जोड़ गतिविधियां कराया गया । पश्चात छत्तीसगढ़ ला कइथे भैया धान के कटोरा नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के समापन समारोह में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी एवम ललित सिन्हा विकासखण्ड श्रोतसमन्वयक का पदार्पण हुआ।बच्चों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शको से बहुत ताली बटोरी।कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों द्वारा चार भाषाओं में परिचय प्रस्तुत किया गया।अंत मे सभी माताओ ,बच्चों,शिक्षिकाओं,द्वारा सुवा नृत्य की प्रस्तुति दिया गया।कार्यक्रम में सत प्रतिशत माताएं ,गणमान्य नागरिक,उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के बच्चे निहालिक सेन,मीनाक्षी साहू,प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा ने किया।बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को अतिथियों एवम माताओ द्वारा राशि प्रदान कर पुरष्कृत किया गया।विद्यालय परिवार से शिक्षिका,राजेश्वरी ठाकुर, तारकेश्वरी सोनबेर,कल्याणी ठाकुर,कंचन धुरन्धर , रसोइया,ललिता,ओमेश्वरी स्वीपर तुलसी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।कार्यक्रम में अन्य विद्यालय से कन्या आमदी के प्रधानपाठक तृप्तिरानी मंडावी,माध्यमिक शाला से शर्मा मेडम,लालेश सिन्हा सर , सविता मोहबे,हायर सेकंडरी से गोस्वामी सर,,माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक केशव साहू,देवांगन मेडम,गजेंद्र मेडम,तारम मेडम,प्राथमिक शाला मुजगहन से रसोइया ललिता महाडिक, दुर्गा साहू,कुमारी बाई और बच्चे,आँगबाड़ी कार्यकर्ता किरण जगबेड़ा, प्रेमिन नेताम, युवा स्तर समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button