छत्तीसगढ़राजनीति

आप नेता अमर अग्रवाल गिरफ्तार, जमीन विवाद पर भाजपा कार्यकर्ता पर चलाई थी गोली…

आप नेता अमर अग्रवाल गिरफ्तार, जमीन विवाद पर भाजपा कार्यकर्ता पर चलाई थी गोली…

रायगढ़। जमीन विवाद पर भाजपा नेता को गोली मारने वाले आप नेता अमर अग्रवाल को रायगढ़ पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने दिल्ली भागने की जुगत में आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट में धर दबोचा। इधर घायल भाजपा नेता गोपाल गिरी का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार जारी है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

बता दें कि सोमवार को जमीन विवाद पर खरसिया में आप नेता अमर अग्रवाल के भाजपा नेता गोपाल गिरी को गोली मारे जाने की खबर से सनसनी मच गई थी। घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button