छत्तीसगढ़

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने SBH हॉस्पिटल्स द्वारा चलाया जा रहा है नि:शुल्क ओपीडी तथा जांच सुविधाएँ

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने SBH हॉस्पिटल्स द्वारा चलाया जा रहा है नि:शुल्क ओपीडी तथा जांच सुविधाएँ !

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के विशेष अधिकार तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है !
हमारे परिवार में स्त्रियां हमेशा परिवार के लिए समर्पित रहती है और इसी भाग दौड़ में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाती ! महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य को SBH हॉस्पिटल्स (साईं बाबा अस्पताल) ने हमेशा प्राथमिकता दी है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हॉस्पिटल द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं हेतु नि:शुल्क ओपीडी तथा जांच सुविधाओं में विशेष छूट दी जा रही है !
SBH हॉस्पिटल्स द्वारा महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के CMO श्री मिथिलेश चौधरी जी सम्मिलित हुए तथा उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य की सराहना की तथा शुभकामनाएं भी दी ! SBH हॉस्पिटल्स छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक अग्रणी नाम है जो विगत २२ वर्षों से प्रसूति तथा आँखों के इलाज के लिए विशेष रूप से समर्पित है ! हॉस्पिटल द्वारा न्यू राजेंद्र नगर रायपुर स्थित विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित परिसर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ओपीडी तथा विशेष छूट वाले जांच पैकेज की सुविधाएँ सीमित समय के लिए दी जा रही है।
इन सुविधाओं के अंतर्गत कैंसर की जांच के लिए निःशुल्क ओपीडी, डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श, 24 x7 स्वास्थ्य सेवाएं, अन्य सेवाएं न्यूनतम दरों पर, न्यूट्रीशन / डायटिशियन परामर्श, महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक चिकित्सा हेतु निःशुल्क परामर्श,आईवीएफ हेतु निःशुल्क परामर्श दी जा रही है।
इन सभी के बारे में अधिक जानकारी के लिए हॉस्पिटल द्वारा हेल्प लाइन नंबर 7440777771 जारी किया गया है !
साईं बाबा हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर श्रीमती स्वाति महोबिया तथा श्री आशीष महोबिया जी ने बताया की महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हम हमेशा समर्पित है और इस तरह के अभियान हॉस्पिटल द्वारा पहले भी चलाया गया है जिससे महिलाओं को सही समय पर सही सलाह द्वारा स्वास्थ्य लाभ मिला है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button